मिशन LiFE के तहत रनियां स्थित औद्योगिक इकाई में कार्यक्रम, स्थानीय खाद्य पदार्थ अपनाने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए किया प्रेरित
संवाददाता
कानपुर देहात।
BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर देहात की ओर से मिशन LiFE के अंतर्गत 4 नवंबर को मैसर्स कानपुर एडिबिल्स प्रा. लि., रनियां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को सतत खाद्य प्रणाली के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों को अपनाने, मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करने, भोजन की बर्बादी रोकने और जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को आवश्यक बताया गया।
पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा खाद्य अपव्यय रोकने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, वैज्ञानिक सहायक मनीष त्रिपाठी, अयंक, मैसर्स कानपुर एडिबिल्स के जीएम मनोज शर्मा, मैनेजर यश मेहता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।