औद्योगिक व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बैठक

सीसीटीवी, पुलिस पिकेट और गश्त बढ़ाने पर जोर, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर

संवाददाता
कानपुर देहात।

औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को चौकी जैनपुर, थाना अकबरपुर परिसर में बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई इस बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट स्थापित करने, पुलिस बूथ निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही व्यापारिक प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस और व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति बनी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर हरमीत सिंह सहित व्यापारिक प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *