मिशन शक्ति 6.0: बाजारों में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके

संवाददाता
कानपुर देहात।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद पुलिस ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को 181, 1090, 1098, 112 और 1076 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने जरूरत पड़ने पर इन नंबरों के माध्यम से तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही UPCOP ऐप के उपयोग और फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग तथा फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताए।

कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पुलिस टीमों ने महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा से संरक्षण कानून सहित विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *