पीड़ितों की समस्याओं के समाधान को गंभीर एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, जनसुनवाई में फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात।

जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों और पीड़ितों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उन्होंने पीड़ितों को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच कर निष्पक्ष एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश

एसपी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ने भी अपने कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर पीड़ितों की शिकायतें सुनीं और उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *