नवागत एडीएम प्रशासन अंकित शुक्ला ने संभाला कार्यभार

कानपुर देहात में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने की होगी जिम्मेदारी

संवाददाता
कानपुर देहात।

जनपद कानपुर देहात में नवागत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंकित शुक्ला ने सोमवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही जनपद में प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन की नई जिम्मेदारी शुरू हो गई है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अंकित शुक्ला जनपद में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु, प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनसे शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्थाओं को गति देने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *