पुलिस लाइन में मंगलवार परेड, अग्नि सुरक्षा के गुर सीखकर जागरूक हुए पुलिसकर्मी

एएसपी आलोक प्रसाद ने ली परेड की सलामी, आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

संवाददाता
कानपुर देहात।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में प्रातःकालीन परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं शारीरिक दक्षता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

परेड के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों, अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता और तत्परता बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *