पीड़ितों को न्याय का भरोसा, अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
संवाददाता
कानपुर देहात।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर न्यायोचित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।