महिला उपनिरीक्षक नीलेश कुमारी बनीं निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

संवाददाता
कानपुर देहात।

जनपद कानपुर देहात में महिला उपनिरीक्षक नीलेश कुमारी को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय में उनके कंधों पर नए पद के स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

थाना डेरापुर में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात नीलेश कुमारी को ज्येष्ठता के आधार पर निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए जाने तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद यह पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने नीलेश कुमारी को नए दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नीलेश कुमारी की पदोन्नति को पुलिस सेवा में उनकी वरिष्ठता और बढ़ती जिम्मेदारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *