कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, जुआ खेलते छह गिरफ्तार; 490 किलो अवैध पटाखे बरामद

अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों का चालान

संवाददाता
कानपुर देहात।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अवैध देशी शराब के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि शिवली पुलिस ने 490 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते नौ लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

जुआ खेलने के आरोप में छह गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, थाना गजनेर पुलिस ने एक मामले में सरवन कुमार और वंदना उर्फ खुशबू को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं, थाना भोगनीपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 30,670 रुपये बरामद हुए। इस मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े

अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। थाना रनियां पुलिस ने ललिता देवी को 25 क्वार्टर, थाना रसूलाबाद पुलिस ने जीतू उर्फ अटल उर्फ अंकित गुप्ता को 27 क्वार्टर तथा थाना अकबरपुर पुलिस ने उर्मिला को 42 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

490 किलो अवैध पटाखे बरामद

थाना शिवली पुलिस ने रामनगर कस्बे में कार्रवाई करते हुए अजय कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 490 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। इस संबंध में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

शांति भंग की आशंका में नौ लोगों का चालान

जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नौ लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। इनमें थाना रूरा से एक, सिकंदरा से एक, मंगलपुर से पांच और रसूलाबाद से दो व्यक्ति शामिल हैं। सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया गया।

पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *