फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनीं शिकायतें, निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई का दिलाया भरोसा
संवाददाता
कानपुर देहात।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार, 4 नवंबर 2026 को जनपद के क्षेत्राधिकारियों के साथ अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। इस दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के निष्पक्ष समाधान और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पीड़ितों को अनावश्यक परेशानी न हो
एसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करना है।