एसपी ने पुलिस लाइन में परखी व्यवस्था, अनुशासन और स्वच्छता पर दिया जोर

पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन।

पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, बेहतर टर्नआउट और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के निर्देश दिए।

परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों और मेस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही मेस में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद आयोजित अर्दली रूम में एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/कालपी राजेश कमल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *