पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए निर्देश

जनपद जालौन
दिनांक – 04 नवम्बर 2025

आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ० दुर्गेश कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ वर्चुअली जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानों एवं कार्यालयों में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जाए, ताकि पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *