पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 04 नवम्बर 2025

आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने समस्याओं को लेकर आये फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता एवं सहानुभूति के साथ सुना।

उन्होंने प्रत्येक फरियादी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए, उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने कार्यालय में तथा क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में भी जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *