जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कलेक्ट्रेट में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने रखीं शिकायतें, डीएम ने पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान पर दिया जोर

संवाददाता
कानपुर देहात।

जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विकास कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, विद्युत, पेयजल, सड़क और पुलिस सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने शिकायतों का विभागवार संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जांच कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने वाला समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए प्रत्येक मामले को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *