नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, अपर पुलिस अधीक्षक ने जालौनी माता मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मेला परिसर में पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता
कुठौंद (जालौन)

शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेला परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कुठौंद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जालौनी माता मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और मेले में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और मेला परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नवरात्रि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। नवरात्रि पर्व के दौरान पुलिस की सक्रियता बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *