नवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस, क्षेत्राधिकारीगण ने किया पैदल गश्त

दुर्गा पंडालों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

संवाददाता
उरई/जालौन

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जालौन पुलिस सतर्क है। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों और अन्य संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई, ताकि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही लोगों से नवरात्रि और दुर्गा पूजा का पर्व आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही पैदल गश्त और चेकिंग से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *