जालौन पुलिस को मिला प्रशिक्षित ट्रेकर श्वान, अपराधों की जांच में मिलेगी मदद

डीजीपी उत्तर प्रदेश ने ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए एक श्वान और प्रशिक्षित श्वान परिचालक को किया संबद्ध

संवाददाता
उरई/जालौन

जनपद में पुलिस की कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जालौन पुलिस को ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए एक प्रशिक्षित ट्रेकर श्वान और एक प्रशिक्षित श्वान परिचालक संबद्ध किया गया है। इस पहल से अपराधों की जांच और घटनास्थल से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है।

प्रशिक्षित ट्रेकर श्वान की सहायता से घटनास्थल पर उपलब्ध गंध और अन्य संकेतों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने तथा जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में सहयोग मिल सकता है। वहीं, प्रशिक्षित श्वान परिचालक श्वान के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न ऑपरेशनल गतिविधियों को अंजाम देगा।

इस पहल से जनपद में पुलिस की जांच प्रक्रिया को मजबूती मिलने के साथ ही अपराध नियंत्रण और घटनाओं के अनावरण में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *