सड़क हादसे में घायल गौवंश का कराया इलाज, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने दिखाई मानवता

रिसु पांडे की सूचना पर पहुंची सरकारी पशु चिकित्सा टीम, मौके पर की गई मरहम-पट्टी

संवाददाता
राजपुर/कानपुर देहात

सड़क हादसे में घायल गौवंश को समय पर उपचार दिलाकर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। गौवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर रिसु पांडे ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद सरकारी पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और घायल गौवंश का उपचार शुरू किया।

चिकित्सकीय टीम ने घायल गौवंश का परीक्षण कर उसकी मरहम-पट्टी की और आवश्यक उपचार दिया। इस दौरान बजरंगदल के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे और उपचार कार्य में सहयोग किया।

मौके पर पवन सिंह, भानु ठाकुर, दीपू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की तत्परता और पशु चिकित्सा टीम के सहयोग से घायल गौवंश को समय पर उपचार मिल सका। इस पहल के माध्यम से गौसेवा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *