जिलाधिकारी समीर ने अवकाश तालिका में संशोधन कर जारी किया आदेश, पहले 20 अक्टूबर को घोषित था अवकाश
संवाददाता
उरई/जालौन।
महानवमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश शासन ने 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी समीर ने जनपद की वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही इस दिन के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था।
शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद की वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है। अब 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।