महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

20 अक्टूबर को पूर्व निर्धारित अवकाश भी रहेगा यथावत, शासन के नए आदेश से अवकाश सूची में संशोधन

संवाददाता
कानपुर देहात।

महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन ने 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के क्रम में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के लिए शासन की ओर से पूर्व में जारी अवकाश सूची में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किया गया था। अब शासन के नवीन निर्णय के अनुसार 19 अक्टूबर को भी महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवकाश संबंधी पूर्व में जारी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा। इसके अलावा पूर्व आदेश के अन्य सभी प्रावधान पहले की तरह प्रभावी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *