जालौन में चार उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने प्रोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

संवाददाता
उरई/जालौन।

जनपद जालौन में उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए चार पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। एसपी ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में संजय कुमार यति (निर्वाचन कार्यालय), सुनील कुमार (कोतवाली कालपी), सुरेश चंद्र यादव (कोतवाली उरई) और संतोष कुमार (थाना डकोर) शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति मिलने से पुलिस अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *