जल संरक्षण का संकल्प लेकर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

संवाददाता
कानपुर देहात।

BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर देहात की ओर से मिशन लाइफ के तहत चिरौरा स्थित मैसर्स आरती डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों और श्रमिकों को दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

छोटे-छोटे बदलावों से होगा पर्यावरण संरक्षण

अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर जल, ऊर्जा और अन्य प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। सभी से जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर सहायक पर्यावरण अभियंता नवनीत कुमार पाण्डेय, वैज्ञानिक सहायक मनीष त्रिपाठी, डॉ. श्रीगणेश, मैसर्स आरती डिस्टलरीज के यूनिट हेड अनुज मलिक सहित सत्यप्रकाश पाण्डेय, विनय चौहान, अमित सिंह, विपिन कुमार और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *