जयपुरिया स्कूल में साइबर सेल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके

ओटीपी, यूपीआई पिन साझा न करने और अनजान लिंक से बचने की दी सलाह, साइबर हेल्पलाइन 1930 की दी जानकारी

संवाददाता
उरई/जालौन।

भारत सरकार के साइबर जागरूकता अभियान के तहत अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपदीय साइबर सेल की टीम ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, उरई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में साइबर सेल के उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल प्रेमवीर सिंह और कांस्टेबल शोएब ने विद्यार्थियों को पासवर्ड सुरक्षा, सुरक्षित वेब ब्राउजिंग, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग, साइबर ग्रूमिंग तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी दी। साथ ही इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके भी बताए।

पुलिस टीम ने ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने, किसी के साथ ओटीपी और यूपीआई पिन साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की अपील की। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अजनबियों से सतर्क रहने और अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *