कानपुर देहात में पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 लोगों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान

संवाददाता
कानपुर देहात।

जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना भोगनीपुर पुलिस ने वारंट से संबंधित मामले में भज्जापुरवा निवासी यदुवीर सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना मंगलपुर पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों शोभित, सुमित और राहुल को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।

शांति भंग की आशंका में 20 लोगों पर कार्रवाई

इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 20 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *