तिरुबाला एक्सपोर्ट इंडिया में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली पानी बचाने की शपथ
संवाददाता
कानपुर देहात।
ब्रिक्स सस्टेनेबल वीक एवं लाइफस्टाइल वीक के तहत तिरुबाला एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड परिसर में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुधाकर सिंह तथा भूगर्भ जल विभाग की हाइड्रोलॉजिस्ट अर्चना सिंह मौजूद रहीं।
जल की प्रत्येक बूंद बचाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, फैक्ट्री प्रबंधन, कर्मचारियों और श्रमिकों ने जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, औद्योगिक गतिविधियों में पानी की बर्बादी रोकने तथा भूजल स्तर बढ़ाने के लिए प्रभावी तकनीकों को अपनाने की शपथ ली।
अधिकारियों ने जल संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए दैनिक जीवन के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी पानी बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।