पारिवारिक विवाद के बीच बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाददाता
उरई/जालौन।
जालौन में डेढ़ वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। डायल 112 पर सूचना मिली कि पारिवारिक विवाद के बीच पारो नामक महिला ने अपने करीब डेढ़ वर्षीय बेटे ऋतिक की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।