एसपी जालौन ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

पीड़ितों की शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सुरेश चन्द्र रावत

संवाददाता
उरई/जालौन।

पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने सोमवार को पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्षता, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसपी ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर उचित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत दिलाई जाए।

जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने से पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *