एसपी जालौन ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन।

पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *