एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प

यातायात माह के तहत गांधी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की दी जानकारी

संवाददाता
उरई/जालौन।

यातायात माह नवंबर-2026 के तहत जालौन पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांधी इंटर कॉलेज, उरई में यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।

यातायात नियमों और संकेतों की दी जानकारी

कार्यक्रम में प्रभारी यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने कैडेट्स को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की जानकारी दी। उन्होंने नाबालिगों के वाहन चलाने पर लागू कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया। साथ ही यातायात संकेतों के अर्थ और उनके महत्व को समझाया।

परिवार और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

प्रभारी यातायात निरीक्षक ने कहा कि युवा वर्ग यातायात नियमों के प्रति जागरूक होकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कैडेट्स से स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और समाज के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और यातायात पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *