एक नवंबर को माती ईको पार्क में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

43 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी, पात्र लोगों को किया जाएगा लाभान्वित

संवाददाता
कानपुर देहात।

जनपद के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से एक नवंबर को माती स्थित ईको पार्क के कम्युनिटी हॉल में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 43 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

इसी क्रम में शनिवार को अकबरपुर तहसील सभागार में प्री-मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

प्री-मेगा शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता से जुड़ी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। एक नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम सदर, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी पुलिस, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिलाएं और किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *