उद्यान विभाग को 399 क्विंटल आलू बीज आवंटित, विभिन्न प्रजातियों के बीज की दरें निर्धारित
संवाददाता
कानपुर देहात।
जिले के किसानों के लिए उद्यान विभाग को 399 क्विंटल आलू बीज आवंटित किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद ने बताया कि किसान कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी ख्याति, कुफरी मोहन और कुफरी चिप्सोना-1 प्रजातियों के बीज के लिए विभागीय पोर्टल www.potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सीड साइज बीज की दर 3,480 से 3,630 रुपये प्रति क्विंटल तथा ओवर साइज बीज की दर 3,040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।
पंजीकरण के लिए ये दस्तावेज जरूरी
आलू बीज की बुकिंग के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति, फोटो, खसरा और खतौनी सहित भूमि संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे।
यहां करें संपर्क
बुकिंग संबंधी जानकारी के लिए किसान विकास भवन, माती स्थित कमरा नंबर 315 में रमेश चन्द्र कटियार से मोबाइल नंबर 6392626116 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला उद्यान अधिकारी के मोबाइल नंबर 9151066898 पर संपर्क किया जा सकता है।