आईजीआरएस रैंकिंग में जालौन पुलिस फिर प्रदेश में प्रथम

जिले के 19 थानों में से 18 को मिला पहला स्थान, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मिली उपलब्धि

संवाददाता
उरई/जालौन।

जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में जालौन पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद जालौन को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि जिले के 19 थानों में से 18 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।

यह उपलब्धि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण में हासिल हुई है।

निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई पर रहा जोर

पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ बेहतर व्यवहार करने, शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। प्राप्त शिकायतों की मौके पर जांच कर उनके गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई।

जालौन पुलिस की इस उपलब्धि को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेह पुलिसिंग के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने भविष्य में भी इसी तरह निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *