कानपुर देहात में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन, 110 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

कानपुर देहात, 06 दिसंबर 2025

उ.प्र. खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में एक दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी (बालक) वर्ग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 110 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन वी.के. पाण्डेय, जेलर, जिला कारागार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ाधिकारी श्रीमती नीलम सिद्दीकी द्वारा किया गया।

जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह किसी अन्य तिथि को निर्धारित कर आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी बाद में प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में पारुल कुमार, रंजय यादव, आशीष कुमार शर्मा, विजय गुप्ता, अमिताभ पान, रामचन्द्र, वैभव, श्याम जी एवं माधव शामिल रहे।

इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी अविनाश पाण्डेय, सुनील कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण एवं जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *