जालौन पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 23 मामलों में कार्रवाई

14 थानों की पुलिस ने अवैध असलहे, शराब और जुआ के मामलों में की कार्रवाई, हत्या सहित गंभीर अपराधों में भी मुकदमे दर्ज

संवाददाता
उरई/जालौन।

जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस ने 29 अक्टूबर को अभियान चलाकर 14 थानों में कुल 23 मामलों में कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किए। वहीं, आबकारी अधिनियम के छह मामलों में छह आरोपियों के कब्जे से 122 क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई।

जुआ और सट्टे के मामलों में भी कार्रवाई

जुआ अधिनियम के तहत गोहन पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं, चुर्खी पुलिस ने भी एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 1,900 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद की।

गंभीर अपराधों में भी दर्ज किए गए मुकदमे

इसके अलावा सड़क दुर्घटना, मारपीट, डीपी एक्ट, पुलिस मुठभेड़, हत्या, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी समेत 12 मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए।

जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *