भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों हेतु निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

उरई | दिनांक: 26 दिसंबर 2025 (सू.वि.)

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विंग कमांडर अंकित सक्सेना (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, लखनऊ द्वारा जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित प्रशिक्षण कोर्स संचालित किए जा रहे हैं—

  • 180 घंटे का कंप्यूटर टैली कोर्स

  • 300 घंटे का कंप्यूटर फैशन डिजाइनिंग कोर्स

उक्त कोर्स पूर्णतः निःशुल्क हैं तथा इनका उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के सभी इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु दिनांक 29 दिसंबर 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, जालौन (उरई) में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *