कृषकों हेतु मिनी ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट पर अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू
उरई | दिनांक: 26 दिसंबर 2025 (सू.वि.)
उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पंजीकृत एफपीओ (FPO) एवं सहकारी समितियों को 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in एवं upfposhaktiportal.up.gov.in पर पंजीकृत एफपीओ/सहकारी समितियों द्वारा 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना पर परियोजना लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम ₹9,90,000 तक अनुदान अनुमन्य है।
इसके साथ ही कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत कृषकों को मिनी ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट प्राप्त करने का भी अवसर दिया जा रहा है, जिसमें परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम ₹2,00,000 तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन दिनांक 26.12.2025 से 09.01.2026 के मध्य कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रखी गई है।
यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो जनपद स्तरीय गठित समिति के समक्ष ऑनलाइन ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के इच्छुक एफपीओ/सहकारी समितियों एवं कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।