विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर 28 दिसंबर को समीक्षा बैठक

उरई | दिनांक: 26 दिसंबर 2025 (सू.वि.)

अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अवगत कराया है कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 23 दिसंबर 2025 के माध्यम से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जे.वी.एन. सब्रमण्यम, आईएएस, संयुक्त सचिव, नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार एवं विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा जनपद जालौन में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है।

उक्त के क्रम में निर्देशित किया गया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रगति के संबंध में दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारी समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *