पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी

संवाददाता — उरई/जालौन

आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी द्वारा जनपद जालौन के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान डॉ. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी ली गई।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा आरटीसी कैडेटों की पीटी/परेड का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें अनुशासन, वर्दी-शिष्टाचार एवं नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक ब्रीफिंग दी गई।

तदोपरान्त महोदय द्वारा यू.पी.-112, कंट्रोल रूम, क्वार्टर गार्द, गणना कार्यालय, परिवहन शाखा, सब्सिडी कैंटीन, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *