घरेलू हिंसा व दहेज प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता — उरई/जालौन

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कदौरा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए धारा 115(2)/85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

  1. वीरेन्द्र कुमार (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र राम बहादुर उर्फ बहादुर निषाद (पति)

  2. राम बहादुर उर्फ बहादुर निषाद (उम्र करीब 50 वर्ष) पुत्र मूलचन्द्र (ससुर)

निवासी ग्राम निधानन का डेरा इकौना, थाना कदौरा, जनपद जालौन शामिल हैं।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *