कानपुर देहात: सपाइयों ने पुनरीक्षण में खोली पोल, हजारों फर्जी वोटर लिस्ट से गायब!

संवाददाता

कानपुर देहात। रसूलाबाद। सपा नेता अभय गुप्ता ने कहा यह अभियान संवैधानिक के साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का हिस्सा भी है।

मददाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी ने अपने संगठन की पूरी ताकत सक्रिय कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग जुड़ सकें। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अभय गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता सर-सर जाकर मतदाता पहचान पत्रों की जांच कर रहे हैं और जिनका नाम सूची में नहीं है उन्हें फार्म भरवाकर पंजीकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। सपा नेता अभय गुप्ता ने कहा कि हर नागरिक का मताधिकार लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में कमियां और गलतियों की जानकारी स्थानीय निवाचन कार्यालय से लेकर पार्टी कार्यालय तक पहुंचाई जाएगी ताकि आगामी चुनावों में किसी का नाम न छूटे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता दिखाएं और अपने परिवार तथा आस-पड़ोस के लोगों के नाम मतदाता सूची में अभ्यस्त जांचें। उनका कहना है कि यह अभियान सिर्फ संवैधानिक नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *