राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता (PNNAM) मेले का सफल आयोजन

उरई, जनपद जालौन
दिनांक – 10 नवम्बर, 2025
(सू०वि० – सूचना विभाग, जालौन)


अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर — 45 युवाओं का हुआ चयन, मुख्य अतिथि रहे सभासद प्रतिनिधि श्री रंजीत सिंह (राजू सरदार)


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई (जालौन) में आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले (PNNAM) का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना तथा औद्योगिक संस्थानों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सभासद प्रतिनिधि श्री रंजीत सिंह (राजू सरदार) उपस्थित रहे। मेले में प्रणव विकास, वर्धमान फैब्रिक्स एवं प्रथम एजुकेशन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया और अभ्यर्थियों का चयन किया।


रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए गए

कार्यक्रम में जिला व्यापार मंडल, जालौन के जिलाध्यक्ष श्री अरुण त्रिपाठी, श्री उमाशंकर (चेयरमैन), श्री भरत कुरेले (आई.टी. सेल) तथा श्री सुधीर पाण्डेय (मीडिया प्रभारी) सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
मेले में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा अभ्यर्थियों को कैरियर काउंसलिंग प्रदान की गई तथा रोजगार संबंधित मार्गदर्शन किया गया।


45 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अप्रेंटिस मेले में कुल 72 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 45 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिस/जॉब हेतु किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *