कानपुर देहात | 21 जनवरी 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के नामित सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिमांशु कुमार सिंह (एच.जे.एस.) ने जानकारी दी है कि ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 के अध्याय (II) की धारा 9 एवं उत्तर प्रदेश ग्राम न्यायालय प्रक्रिया एवं संव्यवहार नियमावली, 2009 के नियम 9 के अंतर्गत सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह सचल ग्राम न्यायालय दिनांक 28 जनवरी 2026 को अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक, विकास खण्ड ककवन, कानपुर नगर में आयोजित किया जाएगा।
सचल ग्राम न्यायालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित, सुलभ एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन को अपने विवादों के समाधान के लिए न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही न्याय प्राप्त हो सके।