महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु कानपुर देहात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

जनपद कानपुर देहात
दिनांक — 08 नवम्बर 2025
🚨 मिशन शक्ति 5.0 🚨

पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनपदीय थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 181 — महिला हेल्पलाइन
📞 1090 — महिला शक्ति लाइन
📞 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 112 — इमरजेंसी हेल्पलाइन
📞 1076 — पुलिस कंट्रोल रूम

साथ ही, UPCOP ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया बताई गई।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय साझा किए गए।

कानूनी जानकारी के अंतर्गत महिलाओं को निम्न प्रमुख अधिनियमों के बारे में बताया गया —

  • POCSO एक्ट (2012)

  • दहेज निषेध अधिनियम

  • घरेलू हिंसा अधिनियम (2005)

  • आईटी एक्ट (साइबर क्राइम से संबंधित प्रावधान)

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना, अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना एवं उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि समाज में “सुरक्षित महिला – सुरक्षित समाज” की भावना को साकार किया जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *