इंग्लैंड में भाजपा नेता के बेटे की नृशंस हत्या: 27 चाकुओं से गोदा, शव भारत लाने की गुहार

एजेंसी

लंदन। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 24 नवंबर को भारतीय मूल के भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के 27 वर्षीय बेटे विजय कुमार की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने विजय पर 27 चाकू घोंपे और मौके पर ही उसकी जान ले ली।

हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी विजय का शव परिजनों को सौंपा नहीं गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय के पिता सुरेंद्र सिंह ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्प भारत लाया जाए।

परिवार की पुकार पिता सुरेंद्र सिंह ने कहा, “मेरा बेटा कोई अपराधी नहीं था। वह पढ़ाई करके अच्छी नौकरी कर रहा था। इंग्लैंड में उसकी दिनदहाड़े 27 चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मैं केंद्र सरकार और विदेश मंत्री से अनुरोध करता हूँ कि मेरे बेटे का शव जल्द भारत लाने में मदद करें।”

विजय की मां सरोज बाला भी अपने बेटे की लाश देखने को तरस रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बस एक बार मेरे बेटे का चेहरा देखना है। उसका शव भी नहीं लौटा रहे। सरकार मेरी मदद करे।”

पुलिस की जांच बर्मिंघम पुलिस ने बताया कि विजय पर हमला सोचा-समझा लगता है। पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्य संदिग्ध विजय के भाई और सेना में अफसर के तौर पर काम कर रहे रवि कुमार ने बताया कि उस दिन पूर्व नियोजित तरीके से भाई पर हमला हुआ था।

परिवार ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से भी मदद की गुहार लगाई है।

भारत सरकार अब इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने वाली है ताकि विजय का शव जल्द से जल्द परिजनों तक पहुँच सके।

एक माँ-बाप का इकलौता बेटा चला गया… अब सिर्फ उसकी लाश का इंतजार है। परिजनों के आंसुओं को देखकर दिल रो पड़ा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *