स्वाट टीम व उरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता | जालौन

नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद जालौन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम जनपद जालौन एवं कोतवाली उरई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 40.250 किलोग्राम नाजायज गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8,00,000/- (आठ लाख रुपये) बताई जा रही है, बरामद किया गया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक जालौन की बाइट

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु जनपद में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त टीम की इस प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *