नाथन लियोन ने रचा इतिहास: टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

एजेंसी

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जारी एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एडिलेड ओवल में लियोन ने पूर्व इंग्लैंड तेज गेंदबाज स्टेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट इतिहास में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस उपलब्धि के लिए लियोन को दो विकेट की दरकार थी और 38 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने यह कारनामा अपने पहले ही ओवर में कर दिखाया।

ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने ओली पोप को मिडविकेट पर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर लियोन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को ऑफ स्टंप उखाड़ दी। इन दो विकेटों के साथ लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 564 तक पहुंचा दी और स्टेन मैक्ग्रा के 563 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लियोन वर्तमान में सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं, जबकि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क 420 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 800
  2. शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) – 708
  3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 704
  4. अनिल कुंबले (भारत) – 619
  5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – 604
  6. नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 564

लियोन ने अपने करियर में अब तक 129 टेस्ट मैच खेले हैं। वे घरेलू मैदानों पर सबसे घातक स्पिनर माने जाते हैं।

नाथन लियोन – ऑफ स्पिन का जादूगर, टेस्ट क्रिकेट का नया लीजेंड!

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *