त्योहारों पर शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही — विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई, खोया, दूध व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने संगृहीत

जनपद जालौन | उरई, दिनांक 13 अक्टूबर 2025 | सूचना विभाग प्रकाशनार्थ

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ (उ०प्र०) तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार व सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ० जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में दीपावली त्योहार के दृष्टिगत आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद जालौन की टीम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत तहसील कालपी क्षेत्र में तहसीलदार कालपी के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संगृहीत किए गए।
टीम द्वारा कामधेनू डेयरी से पनीर, घी, क्रीम; गब्बदू का हलवा प्रतिष्ठान से हलवा; फुल पावर मिष्ठान भंडार से गुझिया मिठाई; तथा हाईवे राजमार्ग पर चमारी नाला के पास गाड़ी में जा रहे वैष्णवी ट्रेडिंग से केक मिक्स पाउडर के नमूने संग्रहित किए गए।

इसके अतिरिक्त, उरई फैक्ट्री एरिया में स्थित हरिओम मिल्क प्रोडक्ट्स से पेड़ा व बर्फी तथा दादी मिल्क प्रोडक्ट्स से बर्फी एवं स्वीट केक के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए।
निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार नोटिस निर्गत किए गए।

सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ० जतिन कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। यह अभियान आगामी त्योहारों तक जनपद के विभिन्न बाजारों में लगातार जारी रहेगा।

अभियान में सम्मिलित अधिकारीगण :

सहायक आयुक्त (खाद्य) – डॉ० जतिन कुमार सिंह
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी – विनोद कुमार राय
खाद्य सुरक्षा अधिकारी – कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, सुनील कुमार

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *