संवाददाता | जालौन
थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा थाना कदौरा तथा क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा थाना सिरसाकलार में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, रास्ता विवाद सहित अन्य जनसमस्याओं पर विस्तार से विचार किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता को त्वरित राहत प्रदान करना है।