वांछित/वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी

संवाददाता | उरई/जालौन

वांछित एवं वारन्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली उरई पुलिस द्वारा वारन्टी अभियुक्त यश कुमार चौधरी पुत्र पन्नालाल चौधरी, निवासी मोहल्ला शान्तीनगर, उरई, थाना कोतवाली उरई, को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *