सराहनीय कार्य: नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

संवाददाता | कानपुर देहात
दिनांक: 27.12.2025

➡️ नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को थाना गजनेर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
➡️ अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ, 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 26/27.12.2025 की रात्रि को थाना गजनेर पुलिस द्वारा सरवनखेड़ा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गजनेर पर पंजीकृत दुष्कर्म के मुकदमे का वांछित अभियुक्त देशराज पुत्र बलवान गिरफ्तारी से बचने के लिए खंडहर नहर कोठी, शीतलपुर में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम नहर लाल कोठी खंडहर के अंदर बढ़ी, अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्त उत्तर दिशा की ओर भागा और पुनः पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम द्वारा उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त का विवरण

देशराज पुत्र बलवान,
उम्र लगभग 25 वर्ष,
निवासी ग्राम शीतलपुर, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात

बरामदगी

  1. 01 तमंचा 315 बोर

  2. 01 खोखा कारतूस नाल में फंसा

  3. 01 खोखा कारतूस

  4. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

  5. जामा तलाशी से ₹320

अभियोग विवरण

  • थाना गजनेर पर पूर्व से पंजीकृत
    मु0अ0सं0-356/25, धारा 65(1)/115(2)/351(3) बीएनएस5(J)(2)/5(L)/6 पॉक्सो एक्ट

  • मुठभेड़ व बरामदगी के आधार पर
    मु0अ0सं0-362/2025, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/25 शस्त्र अधिनियम

घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थाना गजनेर पुलिस टीम

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *